Central Samvad रायपुर, 21 सितंबर 2026
केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत कबीरधाम के भोरमदेव कॉरिडोर के विकास के लिए 145.99 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत है। इस परियोजना के माध्यम से पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने और प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक समग्र पर्यटन अनुभव से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से भी है। भोरमदेव क्षेत्र के विकास से आस्था और पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

होटल, होम-स्टे, स्थानीय परिवहन, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संरक्षण करते हुए उन्हें आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें तथा स्थानीय समुदायों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जा सके।

