Central Samvad रायपुर, 27 अक्टूबर 2026
भारत के आदित्य ने मोंटेनेग्रो में आयोजित विश्व अंडर-19 मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में रूस के इस्लाम मागोमेदोव को 4-1 से हराया।प्रतियोगिता में भारत की मेघा शेओकंद महिलाओं के 80 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में रूस की एकातेरिना फ्रोलोवा से मुकाबला करेंगी।इससे पहले भारत की हर्षिका ने महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग और प्राची टोकस ने 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक जीते।

