पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव शासन को भेजे गए
Central Samvad रायपुर 15 मई/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा राज्य के प्रमुख शहरों में आधुनिक और सुव्यवस्थित आवासीय परिसरों के निर्माण के लिए पुनर्विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
शासन स्तर पर चल रहा परीक्षण
मंडल ने अब तक पांच महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव राज्य शासन को अनुमोदन के लिए भेजे हैं।इन प्रस्तावों के परीक्षण के दौरान शासन द्वारा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर), निविदा दस्तावेज और अन्य तकनीकी जानकारियां मांगी गई थीं। मंडल ने सभी आवश्यक दस्तावेज समय-सीमा के भीतर शासन को उपलब्ध करा दिए हैं। वर्तमान में शासन के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रस्तावों का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है।
इन योजनाओं के तहत पुराने परिसरों की जगह आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास बनाए जाएंगे। साथ ही बेहतर सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम और हरित क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। इससे शहरों में सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।मंडल ने कहा है कि सभी योजनाओं को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ लागू किया जाएगा।

