Central Samvadरायपुर | 26 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया।

अदालत ने सुनवाई के बाद सोनवानी को सात दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है।इससे पहले इसी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर चुकी है। भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और धनशोधन से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है। ईडी मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

