Central Samvadरायपुर, 19 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 45 नई एवं जारी खनिज अन्वेषण परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद ने की।इनमें 35 क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक खनिज ब्लॉक, 4 डीप-सीटेड खनिज ब्लॉक और 6 बल्क मिनरल परियोजनाएं शामिल हैं।

लिथियम, ग्रेफाइट, टिन-टैंटलम-नियोबियम, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, ग्लॉकोनाइट और बॉक्साइट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण पर विशेष जोर दिया गया है।इनमें से 25 परियोजनाओं का संचालन भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की रायपुर इकाई द्वारा किया जाएगा।


वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य में 2,590 मिलियन टन चूना पत्थर और 32.26 मिलियन टन लौह अयस्क संसाधन स्थापित किए गए।बैठक में दक्षिण बस्तर में खनिज अन्वेषण तेज करने और गहराई में मौजूद खनिजों के आकलन के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया गया। इस अवसर पर GSI ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के खनिज संसाधन मानचित्र खनिज साधन विभाग को सौंपे।


