Central Samvadरायपुर, 19 अगस्त 2026
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री सोनमणि बोरा ने बुधवार को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का कार्यभार ग्रहण किया। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 अगस्त को जारी आदेश के तहत उन्हें इस पद पर पदस्थ किया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री बोरा ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े कार्यक्रमों और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए।श्री बोरा को नगरीय प्रशासन के क्षेत्र में लंबा प्रशासनिक अनुभव है।

वे रायपुर नगर निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण और बिलासपुर विकास प्राधिकरण में आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।

रायपुर में सफाई व्यवस्था, तालाबों के विकास एवं पुनरोद्धार, ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन और नगर निगम की कार्यप्रणाली को तकनीक आधारित बनाने सहित कई कार्यों में उनकी भूमिका रही है

