Central Samvadरायपुर, 23 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के अनुसार कुछ अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया माध्यम छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम पर फर्जी बुकिंग का दावा कर रहे हैं

बोर्ड ने पर्यटकों से कहा है कि पर्यटन स्थलों, आवास और अन्य सेवाओं की बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट tourism.cgstate.gov.in का उपयोग करें। संदिग्ध वेबसाइट, अनजान मोबाइल नंबर, निजी बैंक खाते या अनधिकृत भुगतान माध्यम पर राशि भेजने से बचें। कम कीमत, आकर्षक पैकेज या तत्काल भुगतान के दबाव वाले प्रस्तावों में विशेष सावधानी बरतें।पर्यटन बोर्ड ने बताया कि साइबर ठग छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम, प्रतीक चिन्ह और पर्यटन स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर पर्यटकों को भ्रमित कर सकते हैं। किसी वेबसाइट या बुकिंग लिंक की प्रामाणिकता पर संदेह होने पर भुगतान से पहले पर्यटन बोर्ड की हेल्पलाइन से पुष्टि की जा सकती है।पर्यटन हेल्पलाइन: +91-7714224600, 18001026415

