Central Samvad रायपुर, 23 मई 2026।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में क्रिकेट प्रीमियर लीग (CPL 3.0) का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट में एनआईटी थंडर, एनआईटी टाइटंस, एनआईटी वॉरियर्स और एनआईटी ब्लास्टर्स सहित चार टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता डबल लीग प्रारूप में आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में कुलसचिव डॉ. एन. डी. लोंढे, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मनोज चोपकर सहित संस्थान के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सराहना की।

टर्नामेंट के पहले मुकाबले में एनआईटी थंडर ने एनआईटी ब्लास्टर्स को 20 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर ने 19 ओवर में 141 रन बनाए। एसडीवीएसएस वर्मा सिरुवुरी ने 43 रन, विवेक कुमार गाबा ने 29 रन और दीपक सिंह ने 19 रन का योगदान दिया। जवाब में ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 121 रन ही बना सकी। नईम अहमद ने 25 और भूषण भट्ट ने 20 रन बनाए।
थंडर के मोहनिश कुमार साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 रन बनाने के साथ 11 रन देकर 2 विकेट लिए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

आयोजकों ने बैंक ऑफ इंडिया, सुराना स्टोर्स और मधुर एंटरप्राइजेज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आने वाले दिनों में CPL 3.0 के रोमांचक मुकाबले दर्शकों को शानदार क्रिकेट का अनुभव देंगे।

