Central Samvad रायपुर, 23 मई 2026
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पहले रामसर साइट कोपरा जलाशय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, बर्ड वॉक, सीड बॉल निर्माण और हस्ताक्षर अभियान के जरिए लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने परिसर में सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

बर्ड वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न पक्षियों का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से जैव विविधता में उनकी भूमिका की जानकारी प्राप्त की।
सीड बॉल निर्माण गतिविधि भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से सीड बॉल तैयार किए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

