हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को नमन करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता को समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मीडिया जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

