Central Samvad 03 अक्टूबर 2026
एशियाई खेलों में भारत ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। भारत अब 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता और 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई किया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।कुश्ती में अमन सहरावत ने पुरुष 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि दीपक पूनिया ने 97 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

महिला 53 किलोग्राम वर्ग में अंतिम पंघाल ने रजत पदक जीता।गोल्फ में प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
महिला रिकर्व तीरंदाजी में कुमकुम मोहोद ने स्वर्ण, जबकि पुरुष रिकर्व स्पर्धा में नीरज चौहान ने कांस्य पदक जीता।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है।

