Central Samvad रायपुर, 27 अक्टूबर 2026राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी (INAE) के सहयोग से आयोजित यूथ कॉन्क्लेव सह राष्ट्रीय सम्मेलन MEET 2026 का समापन हुआ।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन का विषय बहुविषयक इंजीनियरिंग एवं उभरती प्रौद्योगिकी था।समारोह में एनआईटी रायपुर के निदेशक (प्रभारी) डॉ. समीर बाजपेयी, आईआईटी भिलाई के निदेशक डॉ. राजीव प्रकाश, JNARDDC के निदेशक डॉ. रोहित कुमार गुप्ता, डॉ. एस. सान्याल और डॉ. अर्चना शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने युवा नवप्रवर्तकों का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए स्वदेशी नवाचारों की ब्रांडिंग और पेटेंट के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, दृढ़ता और वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा ही विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वक्ताओं ने युवाओं को अपने शोध और तकनीकी विचारों को व्यावहारिक रूप देने तथा उन्हें समाज के लिए उपयोगी समाधान में बदलने के लिए प्रेरित किया।

भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ती उपलब्धियों और स्वदेशी तकनीक की प्रगति का भी उल्लेख किया गया।सम्मेलन में 300 से अधिक प्रतिभागियों और 180 से अधिक टीमों ने हिस्सा लेकर अपने विचार, परियोजनाएं, शोध कार्य और तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए।

समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।MEET 2026 का समापन नवाचार, बहुविषयक अनुसंधान और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

