Central Samvad नई दिल्ली, 21 जुलाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सभी नेताओं को प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के करीब तीन घंटे बाद आज रात रिहा कर दिया गया।

राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ स्टेडियम से रिहा किया गया, वहीं प्रियंका वाड्रा समेत कुछ अन्य नेताओं को पहले मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी पुत्री प्रियंका तथा हिरासत में लिए गए अन्य नेताओं से मिलने मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं।बाद में सभी को रिहा किया गया।

