Central Samvadरायपुर, 21 जुलाई 2026
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में तत्काल स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।

मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने यह आदेश सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।याचिका में वांगचुक के बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अस्पताल स्थानांतरण की मांग की गई थी।
सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।अदालत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े मामलों में उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करना आवश्यक है।

