Central Samvadरायपुर, 22 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सानवी श्रीवास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।


प्रतियोगिता के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम (IPS), वरिष्ठ अधिकारी एस.एस. परिहार, एनआरडीए के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री बजाज तथा जिंदल पावर के प्रमुख श्री शाह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं

सानवी श्रीवास की इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।वें छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा के राज्य प्रवक्ता श्री गौरीशंकर श्रीवास की पुत्री हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

