Central Samvad रायपुर, 29 मई 2026
छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बैठक शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं और उनके कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की गति, तकनीकी पहलुओं और निर्धारित समयसीमा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्रस्तुत की।
मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में संबंधित विभागों और रेलवे कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।
बैठक में सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं रेल परियोजनाएं श्री रजत कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं आयुक्त जनसंपर्क तथा संचालक खनिज विकास निगम श्री रजत बंसल सहित वित्त विभाग और रेलवे कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

