Central Samvad रायपुर, 18 जून 2026
वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मी बाई के अद्वितीय साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसदबृजमोहन अग्रवाल ने भी रानी लक्ष्मी बाई को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी वीरांगना को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।रानी लक्ष्मी बाई का जीवन आज भी देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।

