सCentral Samvad 17जून, रायपुर
माचार:विकसित छत्तीसगढ़ और बस्तर अंजोर अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण समर्थन मिला है। उच्चस्तरीय बैठक में इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति बनी।

इसके तहत पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में समुदाय आधारित जागरूकता अभियान चलाने, स्थानीय नेतृत्व को मजबूत बनाने और परिवारों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।बैठक में यूनिसेफ इंडिया की फील्ड सेवा प्रमुख सोलेदाद हेरेरो ने कहा कि यूनिसेफ वर्ष 2019 से छत्तीसगढ़ सरकार का एक विश्वसनीय रणनीतिक भागीदार रहा है और भविष्य में यह साझेदारी और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़, बस्तर अंजोर, बाल कल्याण सूचकांक, सामुदायिक जागरूकता तथा बच्चों के लिए सार्वजनिक वित्त जैसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से सहयोग बढ़ाने का आश्वासन दिया।बैठक के अंत में राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने यूनिसेफ की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह साझेदारी छत्तीसगढ़ के बच्चों के बेहतर भविष्य और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल है।

