Central Samvad नई दिल्ली, 2 सितंबर 2026
केंद्र सरकार ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। यह पुरस्कार साहसिक खेलों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।

प्रत्येक विजेता को प्रतिमा, प्रमाण-पत्र और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।लैंड एडवेंचर श्रेणी में बलजीत कौर और स्काल्ज़ांग रिग्ज़िन, वाटर एडवेंचर श्रेणी में रिमो साहा तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट श्रेणी में शिव प्रसाद चमोली को सम्मानित किया जाएगा।
विजेताओं का चयन राष्ट्रीय चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर किया गया है।सरकार के अनुसार, यह पुरस्कार युवाओं में साहस, सहनशक्ति, अनुशासन, जोखिम उठाने की क्षमता और टीम वर्क की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिए जाते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के साथ इन पुरस्कारों का वितरण करेंगी। पुरस्कार समारोह की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

