Central Samvad रायपुर, 05 अक्टूबर 2026
प्रोजेक्ट चीता के तहत कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें 41 भारतीय मूल के चीते शामिल हैं।केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पांच शावकों का जन्म भारत में चीतों की अगली पीढ़ी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि ये सभी शावक बोत्सवाना मूल के चीतों की संतान हैं। इससे भारत में चीतों की बढ़ती आबादी में एक नई वंशावली जुड़ गई है।श्री यादव ने कहा कि मुखी और केजीपी12 के बाद केजेपी21 तीसरी भारतीय मूल की मादा चीता है, जिसने भारत में शावकों को जन्म दिया है।
उन्होंने इसे प्रोजेक्ट चीता की सफलता और देश में चीता संरक्षण के प्रयासों का परिणाम बताया।केंद्रीय मंत्री ने पशु चिकित्सकों, वन कर्मियों, प्रबंधकों और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी लोगों के समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों की सराहना की।

