Central Samvad रायपुर, 7 अक्टूबर 2026

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उन्होंने पांचों संभागों से आए खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का आगाज किया।प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के 571 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

10 अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में तीरंदाजी, हॉकी और कबड्डी के मुकाबले होंगे।अरुण साव ने कहा कि बहतराई की खेल भूमि ने देश और प्रदेश को कई प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना और आत्मविश्वास के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।


