Central Samvad रायपुर, 7 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित जनप्रतिनिधियों और हजारों नागरिकों ने यात्रा में हिस्सा लिया।

यात्रा में सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मजबूत संकल्प के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़, विकसित कबीरधाम और विकसित कवर्धा का निर्माण सभी का सामूहिक संकल्प होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंसा की जगह विकास, भय की जगह विश्वास और बंदूक की जगह शिक्षा, रोजगार और अवसर पहुंचाना सरकार का संकल्प है।

विधायक भावना बोहरा और मोना सेन ने भी नागरिकों से सेवा और जनभागीदारी के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

