Central Samvad रायपुर | 18 मई 2026
महासमुंद जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए हैं। जब्त किए गए आभूषणों का वजन 7 किलो से अधिक बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में ओडिशा सीमा से लगे रेहटीखोल चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।
जांच के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबर से प्लास्टिक बॉक्स में छिपाकर रखे गए सोने के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस को आभूषणों के वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।मामले की सूचना आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय को दे दी गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

