Central Samvad 18जून 2026
मंत्रालय ने बताया है कि क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2027 में भारत के 52 उच्च शिक्षण संस्थानों ने स्थान हासिल किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली 118वें स्थान के साथ देश का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान बना हुआ है।
रैंकिंग के अनुसार आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बंबई और आईआईटी मद्रास विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में शामिल हैं। यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रैंकिंग में 52 भारतीय संस्थानों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।

