Central Samvad , 24 जून 2026
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अल नीनो के प्रभाव के कारण मानसून की चाल पर असर पड़ा है और देश में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देश के 315 जिलों में मानसून कमजोर रहने की आशंका है

नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि सरकार संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आकस्मिक कार्ययोजना बना ली गई है। उन्होंने बताया कि स्थिति की समीक्षा के लिए राज्यों के कृषि मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा संभावित रूप से प्रभावित जिलों के कलेक्टरों के साथ उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गई है।
कृषि मंत्री ने किसानों को कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि आवश्यक दिशा-निर्देश राज्यों को जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों की रक्षा और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

