Central Samvadकोलकाता, 24 जून 2026
पश्चिम बंगाल की राजधानी Kolkata के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।अधिकारियों के अनुसार अब तक 18 श्रमिकों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

आशंका है कि करीब 15 अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।बचाव अभियान में सेना, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड और कोलकाता पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से जुटी हुई हैं।
प्रशासन का कहना है कि सभी संभावित स्थानों पर खोज और राहत कार्य जारी है।प्रारंभिक जांच में निर्माण के नक्शे में त्रुटि होने की आशंका जताई गई है। हालांकि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पक्ष का निर्धारण अभी नहीं हो पाया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

