Central Samvadरायपुर, 24 जून 2026
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल Ramen Deka ने आज “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया। “सोसायटी फॉर एम्पावरमेंट” द्वारा प्रकाशित इस विशेषांक का संपादन डॉ. रूपेन्द्र कवी, उपसचिव (संवैधानिक प्रकोष्ठ), लोकभवन रायपुर द्वारा किया गया है।

“प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में जनजातीय ज्ञान की प्रासंगिकता” विषय पर आधारित इस विशेषांक में जनजातीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन शैली पर विशेष सामग्री प्रकाशित की गई है।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने पत्रिका की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह विशेषांक वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। उन्होंने संपादकीय टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

