Central Samvadरायपुर, 1 जुलाई 2026
तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं।

भारतीय तेल निगम लिमिटेड (आईओसी) के अनुसार, अब दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2,930 रुपये में उपलब्ध होगा।इस मूल्य कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग व्यवसाय और अन्य खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इससे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की परिचालन लागत में कमी आएगी।

