Central Samvadरायपुर, 24 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। श्रमिक परिवारों के बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

मुख्यमंत्री ने रायपुर में आयोजित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों से संवाद किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों के 200 प्रतिभावान बच्चों को प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से बड़े सपने देखने, मेहनत करने और देश-प्रदेश की सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत 1 लाख 45 हजार 841 श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 39 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि अंतरित की गई।

श्रम विभाग के तीन मंडलों के माध्यम से 67 कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पिछले ढाई वर्षों में श्रमिकों के खातों में 774 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि पहुंचाई गई है।

मुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के साथ भोजन कर उनके अनुभव और सपने भी सुने। बच्चों ने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में मिले अवसरों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

