Central Samvad रायपुर 6 अक्टूबर 2026
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के बढ़निझरिया गांव स्थित भाटापारा आंगनबाड़ी केंद्र को नया और सुविधायुक्त भवन मिल गया है। पहले यह केंद्र किराए के मकान के दो छोटे कमरों में संचालित होता था। अब 11.69 लाख रुपये की लागत से बने नए भवन में बच्चों के लिए पर्याप्त जगह और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

केंद्र से 60 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें 22 बच्चे 3 से 6 वर्ष और 38 बच्चे 6 माह से 3 वर्ष आयु वर्ग के हैं। इसके साथ ही 8 शिशुवती और 9 गर्भवती माताओं को भी पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी सेवाएं मिल रही हैं।रंग-बिरंगे शैक्षणिक चित्रों से सजे भवन में बच्चे खेल-खेल में सीख रहे हैं।

पर्याप्त जगह मिलने से पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अन्य गतिविधियों का संचालन भी बेहतर तरीके से हो रहा है।भवन निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार मिला। निर्माण कार्य के दौरान कुल 439 मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ। सेवा संकल्प अभियान के तहत यह नया भवन बच्चों, माताओं और ग्रामीणों के लिए सुविधा और रोजगार का माध्यम बना है।

