Central Samvad 28मई 2026
पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को लगभग 143 एकड़ भूमि सौंप दी है। इस जमीन का उपयोग बीएसएफ चौकियों के निर्माण और सीमा पर कंटीले तार की बाड़ लगाने के लिए किया जाएगा।पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने पहले चरण में कई जिलों में भूमि हस्तांतरित की है। इससे सीमा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ लगभग 2,217 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। इनमें से करीब 1,600 किलोमीटर क्षेत्र में अब तक कंटीले तार की बाड़ लगाई जा चुकी है।

