Central Samvad रायपुर 270मई 2026
छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की नई ‘इम्प्रूव्ड राइस स्कीम’ को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने की।

बैठक में छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन, भारतीय खाद्य निगम, मार्कफेड और प्रदेशभर के राइस मिलर्स शामिल हुए। कार्यशाला में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से लागू होने वाली योजना के गुणवत्ता मानकों, भंडारण व्यवस्था, अनुबंध प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई।
खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राइस मिलों को तकनीकी रूप से अपग्रेड करना जरूरी होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मिलर्स द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं पर विचार कर आवश्यक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे।
कार्यशाला में राइस मिलर्स ने उन्नत धान किस्मों की खेती, रैक मूवमेंट तेज करने और मिलिंग लागत बढ़ने जैसे मुद्दे उठाए। साथ ही तकनीकी और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने योजना लागू करने से पहले कार्यशाला आयोजित करने के लिए खाद्य विभाग का आभार जताया और योजना के सफल क्रियान्वयन में सहयोग का भरोसा दिलाया।

