Central Samvad 06 जून 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 7 जून की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकेंगे।
सीबीएसई ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 7 जून कर दिया गया है। इससे छात्रों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।बोर्ड ने सभी पात्र छात्रों से बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अपील की है।

