Central Samvad, रायपुर, 11 नवंबर 2026/
मात्रा तिहार के अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक दोहा गाकर गौमाता को सोहाई बांधी और पूजा-अर्चना की।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मातर तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और परंपराओं से जुड़ा विशेष पर्व है। यह पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों, सामाजिक एकजुटता और गौवंश के प्रति सम्मान एवं सेवा का संदेश देता है।

।उन्होंने कहा कि यादव समाज में गौसेवा और गौपालन का विशेष महत्व है। गौमाता ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि संस्कृति और जनजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।

मातर तिहार के अवसर पर पारंपरिक दोहे गाकर सोहाई बांधने और सामूहिक गौपूजन की परंपरा हमारी लोकसंस्कृति की जीवंत पहचान है।मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं तथा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

नई पीढ़ी को भी इन परंपराओं से जोड़ना जरूरी है, ताकि हमारी संस्कृति और सामाजिक मूल्य आगे बढ़ते रहें।

