Central Samvad 19 मई 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार सम्मानित किया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जा रही है।इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच समसामयिक मुद्दों, क्षेत्रीय विकास और राज्यों के आपसी सहयोग से जुड़े विषयों पर भी बातचीत हुई। बैठक में सुशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई।

