विकास और सुरक्षा पर होगा मंथन
Central Samvad 19 मई 2026
बस्तर के जगदलपुर में हो रही पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री बस्तर पहुंचे।। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय स्वागत किया।

अंतरराज्यीय समन्वय और विकास को मिलेगी नई दिशा

इस दौरान राज्यों के बीच समन्वय, सुरक्षा, विकास और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हो रही है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में इस तरह की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बन रहा है।बैठक में सुशासन, जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि इस बैठक से अंतरराज्यीय सहयोग को मजबूती मिलेगी और बस्तर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

