Central Samvadनई दिल्ली | 26 जुलाई 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, पुरुषों की 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में ऋषिकांत सिंह चानंबम ने कुल 264 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक हासिल किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकांत सिंह चानंबम को रजत पदक जीतने और अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि खिलाड़ी के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
उधर, हरारे में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत द्वारा दिए गए 193 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी।स्क्वॉश में भी भारत को बड़ी सफलता मिली है।
अनाहत सिंह ने कनाडा के ओंटारियो में आयोजित विश्व स्क्वॉश जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप के महिला वर्ग का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और खेल जगत की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।

