दिल्ली, 20 जून 2026 | Central Samvadराष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG-2026) की पुनर्परीक्षा कल देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 22 लाख 79 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की है। परीक्षा के सुरक्षित, पारदर्शी और सुचारू संचालन के लिए पर्यवेक्षकों, समन्वयकों, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों सहित दो लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है।
एनटीए ने निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। साथ ही किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना और अनियमितता पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी निगरानी की जा रही है।परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
वहीं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी तीन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पुनर्परीक्षा कराई जाएगी।एनटीए ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

