Central Samvadश्रीनगर, 5 जुलाई 2026
जम्मू-कश्मीर में चल रही वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। यात्रा के पहले तीन दिनों में 56 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। रविवार को यात्रा के दौरान रिकॉर्ड 24,648 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो अब तक का सर्वाधिक एकदिवसीय आंकड़ा है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर यातायात प्रबंधन और प्रशासन की व्यापक तैयारियों के बीच श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे हैं। मौसम की चुनौतियों के बावजूद देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा, भोजन, आवास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।अधिकारियों के अनुसार, यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से जारी है तथा आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

