Central Samvad रायपुर, 03 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में निवेश की नई संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंगापुर पहुंचे हैं। वे 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास के दौरान SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नामांकन पर छत्तीसगढ़ को इस फोरम में शामिल किया गया है।

सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वागत किया। SING फोरम के दौरान मुख्यमंत्री CEO राउंडटेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे तथा छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं, विकास और निवेश के अवसरों को सामने रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति, प्राकृतिक संसाधन, अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
सिंगापुर यात्रा के दौरान एमएसएमई, स्टार्टअप और रोजगारपरक क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर भी चर्चा होगी।SING फोरम 2026 सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत और सिंगापुर के उद्योग जगत तथा निवेशकों की भागीदारी है।

