Central Samvad रायपुर 6 अक्टूबर 2026
रायपुर में पितृपक्ष के अवसर पर पूर्वजों के स्मरण, साहित्य और सामाजिक सरोकारों को समर्पित ‘पितर पाख’ का आयोजन किया गया। शिवार्पण साहित्य संस्था एवं छत्तीसगढ़ महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में 5 अक्टूबर को वृंदावन सभागार में हुए आयोजन में उद्घाटन एवं सम्मान समारोह और काव्य पाठ के दो सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में साहित्य, समाजसेवा, वनवासी कल्याण और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। वनवासी कल्याण एवं समाजसेवा के लिए कृष्ण कुमार वैष्णव और कविता लेखन एवं साहित्य सेवा के लिए सुषमा प्रेम पटेल को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

अन्य साहित्यकारों और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।दूसरे सत्र में वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में काव्य पाठ हुआ। इस दौरान एआई आधारित लघु फिल्म ‘सुकून’ का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने मानवीय संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अनेक कवि-कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।कार्यक्रम का संचालन भारती यादव ने किया। शिवार्पण साहित्य संस्था की अध्यक्ष आकांक्षा तिवारी ‘वर्षा’ ने आभार व्यक्त किया।

समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

