Central Samvad 21 मई 2026
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की निगरानी के लिए प्रदेशभर में जांच समितियों का गठन किया है। ये समितियां स्कूलों में फीस वृद्धि और पुस्तक-गणवेश खरीद से जुड़ी शिकायतों की जांच करेंगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। शासन को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी स्कूल अभिभावकों को एक ही दुकान या फर्म से किताबें, गणवेश और अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं।शासन के अनुसार इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर निगरानी एवं जांच समितियों का गठन किया गया है।

