Central Samvadरायपुर, 2 जुलाई 2026
प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के तहत सहायक प्राध्यापकों के 700 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया।

बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक स्नातक महाविद्यालयों में प्राचार्यों की पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।समीक्षा बैठक में यह भी तय किया गया कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयों में अंग्रेजी संप्रेषण पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के संचार कौशल और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करना है।इसके अलावा राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को स्नातकोत्तर स्तर तक लागू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

