Central Samvadरायपुर, 05 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने वित्त विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके तहत Asian Development Bank (ADB) से छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के क्रियान्वयन के लिए Anjor LIGHT (Anjor Linked Implementation & Guidance for Holistic Tracking) तकनीकी सहायता परियोजना के लिए 15 करोड़ रुपये का पूर्णतः अनुदान प्राप्त होगा।

यह तीन वर्षीय बहु-क्षेत्रीय परियोजना 1 दिसंबर 2026 से 30 नवंबर 2029 तक संचालित होगी। इस परियोजना में राज्य शासन या भारत सरकार का कोई वित्तीय अंशदान नहीं होगा।परियोजना के तहत सार्वजनिक वित्त प्रबंधन को मजबूत करने, PPP इकोसिस्टम के विकास, ग्रीन एवं ब्लेंडेड फाइनेंस को बढ़ावा देने, सार्वजनिक उपक्रमों की कार्यक्षमता सुधारने और जलवायु अनुकूल परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर काम किया जाएगा।
इसके लिए परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) की स्थापना की जाएगी, जो प्राथमिकता आधारित परियोजनाओं की योजना और निगरानी में सहयोग करेगी।पूर्णतः अनुदान आधारित इस परियोजना से राज्य पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। इससे संस्थागत क्षमता निर्माण, निवेश को बढ़ावा देने और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में काम को गति मिलेगी।

