Central Samvadरायपुर, 05 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने राज्य में हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट (Heavy Earth Moving Equipment) मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र की स्थापना के लिए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को रियायती दर पर भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।बीईएमएल भारत सरकार का प्रतिष्ठित मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम है। छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाला यह राज्य का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट निर्माण संयंत्र होगा।

इससे राज्य को देश के औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी और आधुनिक भारी मशीन निर्माण उद्योग की शुरुआत होगी।इस परियोजना से राज्य में बड़े निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।
संयंत्र की स्थापना से छत्तीसगढ़ के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल राज्य को देश के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

