
शहरी गैस वितरण नीति से सस्ती गैस आपूर्ति
:रायपुर, 29 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में ‘‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026’’ को मंजूरी दी गई, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती और स्वच्छ प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे एलपीजी के मुकाबले किफायती विकल्प उपलब्ध होगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
क्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित
मंत्रिपरिषद ने राजनांदगांव जिला क्रिक्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित क्रिकेट एसोसिएशन को आधुनिक क्रिकेट अकादमी और खेल मैदान के निर्माण के लिए 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया। यह कदम खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
11.98 करोड़ की सहायता, 1988 बैच IPS को राहत
इसके अलावा, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 6,809 व्यक्तियों और संस्थाओं को लगभग 11 करोड़ 98 लाख 84 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है, जिससे जरूरतमंदों को त्वरित राहत मिल सकेगी।बैठक में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारियों संजय पिल्ले, आर.के. विज और मुकेश गुप्ता के पदावनति आदेश दिनांक 26 सितंबर 2019 को निरस्त करते हुए पूर्व स्थिति बहाल करने निर्णय भी लिया गया। यह फैसला प्रशासनिक समीक्षा के बाद लिया गया।

