Central Samvadरायपुर, 21 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान दोनों के बीच स्वास्थ्य को लेकर बातचीत हुई।

