
Central Samvad 12 मई 2026। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने घरेलू एलपीजी उत्पादन में बड़ा इजाफा किया है। उन्होंने बताया कि देश में एलपीजी उत्पादन क्षमता लगभग 36 हजार टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54 हजार टन प्रतिदिन कर दी गई है।

नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कई देशों को हाल के महीनों में ईंधन की कमी और बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ा, लेकिन भारत घरेलू गैस कीमतों को अपेक्षाकृत स्थिर बनाए रखने में सफल रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले रसोई गैस और सिलेंडर गैस का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा हॉरमुज क्षेत्र से आता था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारत ने वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर तेजी से काम किया।मंत्री पुरी ने उद्योग जगत से एलपीजी से एलएनजी और हरित ऊर्जा की ओर आगे बढ़ने का भी आग्रह किया।

