अमेरिका
वाशिंगटन के होटल हिल्टन में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के रात्रि भोज में एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी की है। इसमें अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप तथा उपराष्ट्रपति जेडी वैंस मौजूद थे। तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने यूनाईटेड स्टेटस सीक्रेट सर्विस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को अगले 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित करने की घोषणा की।
जानकारी के अनुसार हमलावर ने उस कमरे के बाहर फायरिंग की जहां राष्ट्रपति ट्रम्प और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। घटना के बाद आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
वॉशिंगटन #ब्रेकिंगन्यूज #डोनाल्डट्रंप #मेलानियाट्रंप #जेडीवैंस #व्हाइटहाउसडिनर #अमेरिकाखबर #गोलीबारी #सुरक्षाअलर्ट #सीक्रेटसर्विस #विश्वसमाचार #ताज़ाखबर #हाईप्रोफाइलइवेंट

