Central Samvad 3अगस्त
लोकसभा ने सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने संबंधी विधेयक पारित कर दिया है। विधेयक के अनुसार भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सहित सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की जाएगी।

इससे अन्य न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़कर 37 हो जाएगी।विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन में विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह न्यायिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और दक्ष बनाने के उद्देश्य से यह संशोधन लाया गया है।सरकार का मानना है कि न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने से मामलों के शीघ्र निपटारे में सहायता मिलेगी और न्याय वितरण प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

